Practice Questions
Browse and practice real questions from previous scholarship exams. Use filters to narrow down by year, subject, or exam.
छ: टीमों की एक फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को शेष अन्य सभी टीमों से एक-एक मैच खेलना है। प्रतियोगिता में कुल कितने मैच खेल जाएंगे?
किसी विद्यालय में फॉर्म जमा करने के लिए एक पंक्ति में रमेश आगे से 10वें स्थान पर तथा सुरेश पीछे से 5वें स्थान पर खड़े हैं। यदि दोनों अपना स्थान आपस में बदल लेते हैं तो रमेश आगे से 19वें स्थान पर हो जाता है। ऐसी स्थिति में सुरेश पीछे से किस स्थान पर होगा?
एक विद्यालय में पहला पीरियड प्रातः 8:30 बजे शुरू होता है और चौथा पीरियड दोपहर पूर्व 11:30 बजे समाप्त हो जाता है। प्रत्येक पीरियड की अवधि समान है तथा दो पीरियडों के मध्य 4 मिनट का अन्तराल है। एक पीरियड की अवधि कितनी है?
किसी एक संख्या में 7 जोड़कर, उसका 7 गुना करके उसमें 11 जोड़ने से उसका परिणाम 760 हो जाता है। निम्न में से वह संख्या कौन-सी है?
क' एवं 'ख' दो शहर एक सीधी सड़क पर 300 किमी. की दूरी पर स्थित हैं। राम कार द्वारा 60 किमी. प्रति घण्टा की गति से 'क' शहर से 'ख' शहर की ओर चलता है। उसी समय श्याम भी कार द्वारा 90 किमी. प्रति घण्टा की गति से 'ख' शहर से 'क' शहर की ओर चलता है। वे दोनों 'क' शहर से कितने किमी. दूर एवं कितने समय बाद मिलेंगे?