अभ्यास प्रश्न
Browse and practice real questions from previous scholarship exams. Use filters to narrow down by year, subject, or exam.
रमेश और सुरेश भाई-भाई हैं। राखी और गीता आपस में बहनें हैं। रमेश का लड़का गीता का भाई है। बताइये सुरेश और राखी का आपस में क्या सम्बन्ध हुआ?
ओलंपिक खेलों में अमरीका का राष्ट्र ध्वज, भारत के राष्ट्र ध्वज के बायीं ओर और फ्रांस ध्वज के दाहिनी तरफ था। आस्ट्रेलिया का ध्वज भारत के ध्वज के दाहिनी तरफ और जापान के ध्वज के बायीं तरफ था। जापान का ध्वज, चीन के ध्वज के बायीं ओर था। बताइये कौनसे दो ध्वज मध्य में हैं?
दिये गये विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द चिन्हित कीजिए - शेर : मांद :: खरगोश : ?
यदि किसी माह की 23 तारीख को रविवार है, तो दो सप्ताह और चार दिन पहले कौनसा दिन पड़ेगा?
एक घड़ी को जिस पर केवल 3, 6, 9 और 12 बजे के चिह्न लगे हुए हैं, एक दर्पण के सामने उल्टा रखा गया है। किसी व्यक्ति को दर्पण प्रतिबिम्ब में 9.50 बजे जैसा रूका समय दिखता है। वास्तविक समय क्या है?